अब इस सपा सांसद ने दिया विवादित बयान, हिंदुओं को बताया जहरीला, कहा- BJP ने जो जहर…

0
image

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं के विवादित बयान लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली ने बड़ा बयान दिया है. सांसद जावेद अली ने कहा, “संभल जैसी जगहों पर हमें लोगों को अपनी बात समझाने में ज़्यादा मुश्किल नहीं होती. क्योंकि मुलायम सिंह यादव के समय से ही समाजवादी पार्टी का वहां मज़बूत सपोर्ट बेस रहा है. हालांकि, हम उन इलाकों में भी पहुंचेंगे जहां माइनॉरिटी और मुस्लिम आबादी कम है और जहां हिंदू मेजोरिटी ज़्यादा है. हमारा मानना है कि बीजेपी के फैलाए गए नैरेटिव से बहुत से लोग प्रभावित हुए हैं. मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा, लेकिन मुझे लगता है कि BJP ने उत्तर प्रदेश और पूरे देश में ऐसा माहौल बनाया है जिससे लोगों के बीच जो आपसी भरोसा कभी था, वह कमज़ोर हुआ है.”

‘बहुसंख्यक लोग जहरीले हो गए है’
इसके अलावा उन्होंने कहा कि बीजेपी के द्वारा फैलाये गए जहर से बहुसंख्यक लोग जहरीले हो गए हैं. अब बहुसंख्यक निगलने लगा है. जहां अल्पसंखयक कम हैं, वहां कार्यकर्ता को समझना पड़ेगा. बहुसंख्य्क समाज काफी हद तक जहरीला हो गया है. धर्म के आधार पर आपसी विश्वास टूट गया है. वहीं सपा सांसद के इस बयान पर अब राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *